संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर अंतरविभागीय बैठक सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीडीओ ने स्वच्छता, वेक्टर नियंत्रण व जनजागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से चलाने के दिए निर्देश

सोनभद्र। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के द्वितीय चरण के सफल संचालन हेतु मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय प्रथम अंतरविभागीय समन्वय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करना था।
बैठक में ग्राम विकास विभाग, नगर पालिका/नगर पंचायत, पशुपालन विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सूचना विभाग, उद्यान विभाग तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक का शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश मिश्रा द्वारा किया गया। वीबीडी कंसल्टेंट ने पॉवर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अभियान की गाइडलाइन एवं कार्ययोजना की जानकारी दी।
मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने बीएसए मुकुल आनंद पांडे को निर्देशित किया कि विद्यालयों में प्रतिदिन प्रार्थना सभा में बच्चों को संक्रामक रोगों से बचाव, हाथ धोने की सही विधि तथा पूर्ण आस्तीन की वर्दी पहनने के प्रति जागरूक किया जाए। हैंडवॉश की उपलब्धता, किचन की सफाई व स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने को कहा।
समस्त अधिशासी अधिकारियों को नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई, जल निकासी व कचरा निस्तारण सुनिश्चित करने, साप्ताहिक कार्ययोजना बनाकर एंटी लार्वल छिड़काव व फॉगिंग कराने के निर्देश दिए। डीपीआरओ नमिता शरण व ग्राम विकास विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने व ग्राम प्रधानों द्वारा गोष्ठियों से अभियान शुभारम्भ कराने को कहा गया। पशुपालन व कृषि विभाग को स्क्रब टाइफस-लैप्टोस्पायरोसिस की रोकथाम हेतु जागरूकता चलाने, खाद्य विभाग को मानसून में कटे फल व मानकविहीन खाद्य पदार्थों पर नियंत्रण करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?