नौगढ़ में बिच्छू के डंक से युवक बेहोश, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद मिली राहत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील में बिच्छू के डंक से एक युवक बेहोश हो गया। चिरवाटाड़ गांव के रहने वाला अनिल कुमार खाना खाने के बाद अपने घर के पास टहल रहा था। इसी दौरान एक बिच्छू ने उसके दाएं पैर के तलवे में डंक मार दिया।

डंक लगते ही अनिल की तबीयत बिगड़ने लगी। वह दर्द से चिल्लाने लगा। आसपास के लोग उसकी मदद के लिए दौड़े। कुछ ही देर में अनिल बेहोश हो गया। परिजन तुरंत उन्हें निजी वाहन से नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

हॉस्पिटल में मौजूद डॉ. सुनील ने बताया कि युवक के अस्पताल आने पर तुरंत जहरीले बिच्छू के जहर को बेअसर करने के लिए जरूरी इंजेक्शन लगाया गया और एक घंटे तक अस्पताल में निगरानी में रखा गया। एक घंटे बाद युवक को होश आया और उसकी हालत में सुधार देखा गया, अब उसकी हालत स्थिर है

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?