पैर फिसलने से कुएं मे गिरी महिला,मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुली गांव के महुअरिया टोला में सोमवार को कुएं में डूबने से एक विवाहिता की मौत हो गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को अपराह्न तीन बजे महुली निवासी ऊषा देवी पत्नी बुद्धि नारायण शर्मा  38 वर्ष घर से कुछ ही दूर खेत में अपनी बकरियों को चरा रही थी। इसी दौरान उन्हें पानी पिलाने के लिए वह बगल के कुएं में पानी भरने गयी जहां अचानक पैर फिसल जाने से वह गहरे कुएं में समा गई।

मौके पर पहुंचे विंढमगंज थाना प्रभारी शेषनाथ पाल ने लोगों के सहयोग से करीब एक घंटे बाद शव को बाहर निकलवाया और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। मृतका के मासूम दो बेटे वो दो बेटियों का रो रो कर बुरा हाल है। 

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?