आरसीसी सड़क का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया लोकार्पण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद की एकमात्र नगर पालिका सोनभद्र के वार्ड नम्बर 20 अशोक नगर स्थित 550 मीटर  आरसीसी सड़क, पटरी व इंटरलॉकिंग का नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद द्वारा लोकार्पण किया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर तेजी गति दी गई है जिसके क्रम में गुरुवार को वार्ड 2o अशोक नगर 550 मीटर आरसीसी सड़क का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए संबंधित ठेकेदार के को दिशा निर्देशित किया गया की गुणवत्ता पूर्ण कार्य किया गया जिस पर बताया कि आम जनमानस की शिकायत उपलब्ध न हो जिसके बाद लोकार्पण करते हुए कार्य शुभारंभ कराया।


वही नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि वार्ड नंबर 20 में गुड्डू तिवारी के घर से खखंडू के घर तक आरसीसी रोड निर्माण कार्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना मद से निर्माण कार्य कराया गया वहीं अध्यक्ष ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र के विस्तार कार्यक्रम क्षेत्र के भी विकास कार्यों को बजट मिलकर कार्य करने को लेकर संबंधित को अवगत करा दिया गया है जल्द से जल्द सभी विकसित कार्यों को कराया जाए दिशा निर्देशित किया गया है।

नगर पालिका क्षेत्र के आम जनमानस को किसी प्रकार से कोई दिक्कत ना हो इसको देखते हुए विशेष तौर पर सरकार से बजट मांगा कर विशेष पैकेज के तहत विकास कार्यों को कराया जा रहा है।

इस मौके पर अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव,जेई मनीष कुमार, सभासद चंद्र प्रकाश उर्फ पप्पू दुबे ,अनवर अली, मनोज चौबे, अमित दुबे, अजीत सिंह ,विमलेश कुमार, आकाश रावत सहित वार्ड के लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?