रामलीला कमेटी की बैठक सम्पन्न,सफल आयोजन के लिए सौपी गयी सदस्यों को जिम्मेदारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जिला मुख्यालय स्थित सोनभद्र नगर के रामलीला मैदान सभागार में रामलीला समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें श्रीरामलीला समिति की अध्यक्षता कर रहे पवन कुमार जैन ने विगत वर्ष 2023 24 के आय-व्यय का लेखाजोखा प्रस्तुत किया गया। आगामी समय में होने वाली रामलीला को सुचारू तथा व्यवस्थित रूप से करने के स्वरूप समिति के संरक्षक जितेंद्र सिंह द्वारा विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया।

बैठक में सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मत से होने वाली रामलीला को सफल बनाने हेतु समर्थन दिया गया जिसमें संबंधित पदाधिकारी को जिम्मेदारिया दी गयी। आगामी होने वाली रामलीला को बेहतर तरीके से मनाया जाए जिस पर हम भूमिका निभाने का कार्य किया जाएगा।

इस मौके पर कृपा शंकर जायसवाल, राकेश गुप्ता, आनंद मिश्रा , हर्ष अग्रवाल, रमेश सिंह , सुशील पाठक, धर्मवीर तिवारी, कृष्ण मुरारी गुप्ता , किशोरी सिंह , घनश्याम , चंदन केशरी, नरेंद्र गर्ग , रविंद्र केसरी, रमेश जायसवाल, गणेश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल , पवन जैन, राजेश जायसवाल, शंकर द्विवेदी , धर्मराज व विनोद कनोडिया सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

1443
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?