दीपो की रोशनी से जगमग हुआ राम सरोवर तालाब

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के सोनभद्र नगर स्थित राम सरोवर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र, महिला युवा मंच सोन महिला शाखा एवम राणी सती दादी भक्त मंडल द्वारा बुधवार को देव दीपावली का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस सम्बंध में अध्यक्ष हिमांशु केजरीवाल ने बताया मारवाड़ी युवा मंच निरंतर अच्छे अच्छे कार्यों को करता रहा है और इस वर्ष देव दीपावली के तहत नगर स्थित रामसरोवर पर दीपदान का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र के सचिव शुभम् अग्रवाल ने भी बताया युवा मंच हमेशा से नगर स्थित राम जलाशय पर दीपदान का कार्यक्रम आयोजित करता है और सभी से अनुरोध किया कि वह भी अच्छे अच्छे कार्यों को करते रहें और अपने समाज का नाम आगे बढ़ाते रहें।

इस मौके पर मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा की अध्यक्षा ऋतु जालान, सचिव रंजना अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष दीप्ति केडिया, सदस्य सीमा केडिया, अनिता थर्ड, अंकित केजरीवाल,खुशबू खेतान, पूनम खेतान, पूनम केडिया,सीमा अग्रवाल,युवा मंच से राकेश जालान, सचिन अग्रवाल, रवि केजरीवाल, पंकज कानोडिया, सुयश कानोडिया, रवीन्द्र अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?