विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति, उमड़ा जन सैलाब

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र)। विकासखंड दूध्दि के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार में मालिया नदी के किनारे मालेश्वर महादेव मंदिर पर चल रहा नव दिवसीय विष्णु महायज्ञ कि आज नौवे दिन विशाल महाप्रसाद के साथ पूर्णाहुति हो गई।

विष्णु महायज्ञ के पूर्णाहूती के मौके पर यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं का तांता लग रहा आज लगभग 5000 श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा कर मंगल कामना की। वही दोपहर लगभग 2:00 बजे से विशाल भंडारे में महाप्रसाद का वितरण ज्यो ही प्रारंभ हुआ कि इलाके के दर्जनों गांव से हजारों श्रद्धालु महाप्रसाद पाने के लिए उमड़ पड़े यज्ञ कर्ता वेद महात्मा ब्रह्मचारी जी ने बताया कि क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के सहयोग से 9 दिवसीय विष्णु महायज्ञ की आज सकुशल पूर्णाहूती हो गई, महाप्रसाद वितरण में लगभग 10000 श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया। बीते 9 दिन तक क्षेत्रवासियों की मंगल कामना के लिए विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा अनवरत वैदिक मंत्र उच्चारण कराया गया तथा विद्वान पंडितों के द्वारा प्रतिदिन प्रवचन के साथ-साथ रात्रि को वृंदावन से आए रासलीला मंडली के द्वारा भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया।
नव दिवसीय रामचरित्र मानस नवाह परायण, विष्णु महा यज्ञ को संपन्न करने के लिए संरक्षक श्याम नारायण सोनी,नरेश विश्वकर्मा, मंगला प्रसाद गुप्त प्रधान प्रतिनिधि निरंजन सोनी, यज्ञ समिति के अध्यक्ष यदुनाथ यादव पूर्व प्रधान, विनोद यादव, रामेश्वर प्रसाद सुरेंद्र कुमार गुप्ता सियाराम प्रसाद श्री राम साहू,महेंद्र प्रसाद,दिनेश कुमार, रामचंद्र, देव कुमार, सियाराम, महेंद्र गुप्ता, सहित सभी यज्ञ समिति के दर्जनों लोग पूर्णाहुति के अवसर पर महाप्रसाद वितरण करने व आए हजारों श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से सुरक्षित करने में लग रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?