जनता की समस्याओं का हुआ निस्तारण: समाधान दिवस में 23 शिकायतें हुईं निस्तारित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। उ0प्र0 शासन द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढ़ंग से निस्तारण के लिए प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस सम्भव का आयोजन हेतु दिये गये आदेश के क्रम में सोमवार को मुकेश कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का अयोजन किया गया। तत्क्रम में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में प्राप्त शिकायतें क्रमशः नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 2, नगर पंचायत घोरावल में 2, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2, नगर पंचायत चोपन में 4, नगर पंचायत ओबर में 3, नगर पंचायत रेनुकूट में 2, नगर पंचायत पिपरी में 2, नगर पंचायत दुद्धी में 2, नगर पंचायत डाला बजार में 1, नगर पंचायत अनपरा में 3, समस्त निकायों में कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, इत्यादि से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। मुकेश कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी वार्डों में पानी की व्यवस्था को लेकर संबंधित सभासद अथवा कर्मचारियों को भी अवगत कराया गया है किसी भी प्रकार से आम जनता को कोई पानी की किल्लत न हो जिसके लिए विशेष टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाएगा। उक्त अवसर पर जेई राज कुमार राज, सभासद मनोज़ चौबे, ओम प्रकाश, राकेश कुमार, अजित सिंह, सुजीत कुमार, राजीव, आकाश रावत आदि लोग मौजूद रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?