भारतीय जीवन बीमा निगम की रॉबर्ट्सगंज शाखा में बजट उपलब्धि उत्सव मना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। भारतीय जीवन बीमा निगम की रॉबर्ट्सगंज शाखा में सोमवार को वर्ष 2025-26 का बजट उपलब्धि उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक डा एसके सिंह ने अधिकारियों, कर्मचारियों, अभिकर्ताओं के साथ केक काटकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अपने संछिप्त सबोधन में उन्होंने कहा की इस शाखा के समस्त अधिकारियों, कार्मिकों, विकास अधिकारियों, अभिकर्ताओं ने पूरी निष्ठा लगन व मेहनत के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए शाखा के लक्ष्य को पूरा करने में अहम भूमिका निभाया है, इसके लिये वे बधाई के पात्र हैं। विकास अधिकारियों, अभिकर्ताओं ने जनता के बीच जाकर उन्हें बीमा से अच्छादित किया तो अधिकारियों, कार्मिकों ने अभिकर्ताओं द्वारा शाखा में लाये गये बीमे को पास कर पालिसी स्वीकृत कर व्यक्ति को बीमा धारक बनाया। आपसी समन्वय व बेहतर तालमेल से काम करने का परिणाम रहा की हमारी शाखा ने निर्धारित लक्ष्य से भी अधिक बीमा बेचकर कर मंडल स्तर पर नाम रोशन किया है। शाखा प्रबंधक ने कहा की पिछले दो वर्षों से शाखा ने भले ही लक्ष्य पूरा कर लिया हो लेकिन पालिसी संख्या, बीमा धन और प्रीमियम संतोष जनक नहीं प्राप्त हुआ था, लेकिन इस बार शाखा ने बीमा पालिसी, प्रीमियम और बीमा धन अर्जित करने में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त किया है। इस मौके पर डिप्टी मैनेजर जिज्ञासु, सहायक शाखा प्रबंधक अजय कुमार, प्रशासनिक अधिकारीगण, विकास अधिकारी शिव चरण यादव, अमन जायसवाल के अलावा प्रेम नाथ त्रिपाठी, परमानन्द सिंह, रामजी, सुरेन्द्र सिंह पूजा त्रिपाठी, अस्थाना मैडम, तेजबली राहुल, सोहन के समेत अन्य कर्मचारी बीमाधारक मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?