प्राइवेट बस संचालक निर्धारित स्थान से ही बैठाये सवारी: सीओ यातायात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

बस स्टैंड पर ही खड़ा करें वाहन अन्यथा होगा जुर्माना चालान की कार्रवाई

यातायात पुलिस ने एक दर्जन ई रिक्शा ऑटो बाइक का किया चालान

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर गुरुवार को यातायात पुलिस द्वारा प्राइवेट बस मालिकों को अपने निर्धारित स्टैण्ड पर ही वाहनों को खड़ा करने की हिदायत दी गयी तो वही दर्जनों ऑटो , ई रिक्शा व बाइक का चालान किया गया।

इस दौरान यातायात सीओ राज सोनकर ने बताया कि प्राइवेट बस मालिकों को हिदायत दिया गया है कि इधर-उधर बस खड़ा कर सवारी न बैठाये वरना चालान की कार्रवाई की जाएगी। वही इलेक्ट्रिक टोटो व ऑटो सहित तीन सवारी , बिना हेलमेट बाइक सवारों का चालान किया गया है।

इस मौके पर टीएसआई प्रभारी भरत राय , अभय त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल सुजीत यादव, अब्दुल रहमान ,संगम सिंह, संतोष कुमार, रामचंद्र ,संतलाल सहित आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?