भव्य रामकथा की तैयारियां तेज, आयोजन समिति का गठन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

प्रीत नगर गड़ईडीह में भव्य रामकथा का आयोजन

चोपन (सोनभद्र)। आगामी 2 जनवरी से प्रीत नगर के गड़ईडीह में प्रस्तावित रामकथा के भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर तैयारियाँ तेज हो गई हैं। इसी क्रम में श्री श्री रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजन समिति की एक अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश सचिव डॉ. बृजेश सिंह ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से सुनील सिंह को श्री रामकथा आयोजन समिति का अध्यक्ष चुना गया। आयोजन को भव्य स्वरूप देने के उद्देश्य से साफ-सफाई, टेंट, सजावट, प्रकाश व्यवस्था, बिजली, पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा जैसे बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, विभिन्न दायित्वों का बंटवारा कर समयबद्ध क्रियान्वयन पर सहमति बनी।

नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि रामकथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में संस्कार, अनुशासन और एकता का संदेश देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों से आपसी समन्वय के साथ कार्य कर आयोजन को गरिमामय और सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम स्थल पर समय से पूर्व साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी, श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर स्तर पर निगरानी रखी जाएगी और सजावट व प्रकाश व्यवस्था को आकर्षक बनाया जाएगा। बैठक में स्थानीय पदाधिकारी व गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही। अंत में सभी ने आयोजन की सफलता के लिए सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन विकास चौबे ने किया।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?