नौगढ़ में दबंगई, आधी रात घर में घुसकर महिला को पीटा, पुलिस ने केस दर्ज किया”

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील के सरहसताल गांव में देर रात दबंगों ने घर में घुसकर अकेली महिला पर हमला कर दिया। पीड़िता कविता का आरोप है कि पड़ोसी राजनाथ ने जबरन घर में घुसकर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर पंकज और प्रमोद भी अंदर आ गए और तीनों ने मिलकर लाठी-डंडों से पीटा।

हमले में महिला का हाथ टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की मदद से उसे रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के पति बबलू ने चकरघट्टा थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष दयाराम गौतम ने बताया कि दोषियों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा।

इस घटना से गांव में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को सख्ती दिखानी होगी ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?