पुलिस की दो स्थानों पर छापेमारी, 108 पेटी पटाखा बरामद, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

पुलिस की कार्रवाई से पटाखा कारोबारियों में मचा हड़कम्प

पुलिस ने बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत सात लाख रुपये बताया


सोनभद्र(यूपी)। जनपद की एसओजी टीम व थाना सदर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो स्थानों पर अवैध लाईसेंस के रुप में भण्डारण किये गये 108 पेटी पटाखों को बरामद करते हुए चार लोगों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा पंजिकृत किया है। पुलिस ने इन बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत 07 लाख रुपये बताया है। इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि जनपद में 16 लोगो को पटाखा बिक्री करने का लाइसेंस दिया गया है। एसओजी और कोतवाली पुलिस की दो स्थानों पर की गई छापेमारी में 108 पेटी पटाखा बरामद करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की गई है।

आगामी त्यौहारो के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर जनपद में अवैध पटाखा फैक्ट्री व भण्डारण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में सदर कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम द्वारा सोनभद्र नगर में सघन चेकिंग के दौरान बाजार में बडी मात्रा में बिना किसी वैध लाईसेन्स के दो स्थानो पर बन्द कमरे में रखे गये आतिशबाजी के पटाखे की बरामदगी मे सफलता मिली है। इस सफलता के पश्चात अभियुक्तगण के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस की छापेमारी में अवैध पटाखा करीब 108 पेटी जिसकी बाजार में कीमत करीब सात लाख रूपये है का पटाखों की जब्त की गयी है। अवैध पटाखों का भण्डारण किये चार लोगों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। सोनभद्र पुलिस की आगामी त्योहारो के दृष्टिगत लगातार छापे मारी जारी है ।

इस सम्बंध में पुलिस ने धारा 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम बनाम चन्दन केशरी आदि और धारा 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम बनाम मनीष केशरी आदि पर मुकदमा पंजीकृत किया है।

पुलिस ने इन लोगो मनीष केशरी पुत्र शालिक राम केशरी निवासी मुहल्ला अम्बेडकरनगर कस्बा राबर्ट्सगंज , चन्दन केशरी पुत्र स्व0 बेनी माधव केशरी निवासी मेन चौक शीतला मन्दीर के पास वार्ड नं0 23 , मनोज केशरी पुत्र स्व0 काशी प्रसाद निवासी वार्ड नं0 15 अम्बेडकरनगर और जितेन्द्र केशरी पुत्र पुत्र स्व0 बेनी माधव केशरी नि0 वार्ड नं0 21 मकान नं0 01 मेन चौक शीतला मन्दिर कोतवाली रावर्ट्सगंज को गिरफ्तार किया है।

इस बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राय, एसओजी प्रभारी निरीक्षक, रामस्वरुप वर्मा, उ0नि0 नागेश सिंह, प्रभारी सर्विलांस सेल,उ0नि0 रामअवध यादव, उ0नि0 कमलनयन दूबे, प्रभारी चौकी कस्बा, हे0का0 संजय चौहान का0 रितेश पटेल का0 अजीत कुमार एसओजी , चालक हे0का0 नन्दलाल राम, का0 रमेश गौड़, का0 सन्तोष कुमार, का0 लवकुश खरवार, का0 अभिषेक पाण्डेय, म0का0 निहारिका पाण्डेय शामिल रहे।

Leave a Comment

1399
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?