हॉली लाइट पब्लिक स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- छात्रों को मेडल देकर किया गया सम्मानित

बभनी (सोनभद्र)। हॉली लाइट पब्लिक स्कूल में शनिवार को भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान वर्षभर विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 253 प्रतिभाशाली छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्यामनारायण पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह का उद्देश्य छात्रों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना था।

सम्मान समारोह में खेल-कूद, राखी प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्रों को उनके प्रदर्शन और रैंक के अनुसार मेडल प्रदान किए गए। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपनी क्षमताओं पर गर्व महसूस करते हुए आगे और मेहनत करने के लिए प्रेरित होते हैं।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि निरंतर परिश्रम और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की अध्यापिकाओं पूजा और उम्मे लायबा ने किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक शमसुल, संजीव, वीरेंद्र, रामेश्वर, श्वेता सहित सभी अध्यापक-अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?