पूर्व जिलाध्यक्ष ने श्रद्धालुओं में बांटे फलाहार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

मिर्जापुर(यूपी)। शारदीय नवरात्रि के नवमी के अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने विंध्याचल धाम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग द्वारा आयोजित फल वितरण कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने माता के भक्तों को फलाहार वितरित किया।

मनोज जायसवाल ने बताया कि नवरात्रि का पर्व हमें शक्ति और साधना की प्रेरणा देता है। माता विंध्यवासिनी से सभी भक्तों के सुख और शांति के लिए प्रार्थना की।

विंध्याचल धाम प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है, जहां प्रतिवर्ष विभिन्न प्रदेशों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। इस मौके पर कवि सिंह, शैलेश जायसवाल, गुंजन, अभिषेक, विनोद पेशकार, बाबूराम गुप्ता, शिवांशु सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?