पुलिस की छापेमारी 40 लीटर कच्ची शराब बरामद।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ तहसील के जरहर गांव में पुलिस की छापेमारी 40 लीटर कच्ची शराब बरामद।

संवाददाता लकी केशरी

नौगढ़ (चंदौली)। जिले के तहसील नौगढ़ में चकरघट्टा थाना क्षेत्र के जरहर गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति ने स्वीकार किया है कि वह कच्ची शराब बनाकर विभिन्न गांवों में बेचता था।

पुलिस को सूचना मिली थी कि जरहर गांव में एक व्यक्ति कच्चे मकान में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाकर आसपास के गांवों में सप्लाई करता है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई और मौके पर छापा मारा गया।

जरहर गांव के अंतिम छोर पर एक मकान से धुआं उठता देख पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस को देखकर अभियुक्त भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान मकान के अंदर से 5-5 लीटर के दो गैलन में 10 लीटर शराब और भट्टी के पास 15-15 लीटर के दो गैलन में कुल 30 लीटर शराब बरामद की गई। ओर अभियुक्त को जेल भेज दिया है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?