जन चौपाल लगाकर पुलिस ने नशा मुक्ति के लिये महिलाओ को किया जागरूक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद पुलिस मादक पदार्थो की रोकथाम और जन जागरूकता के लिए जन चौपाल चला रही है। आज सदर कोतवाली पुलिस ने ग्राम सभा बरैला में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को नशा उन्मूलन के सम्बन्ध में जागरुक किया।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के निर्देश पर जनपद में नशे की रोकथाम को लेकर चलाये जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत आज ग्राम सभा बरैला में स्वयंसेवी संगठनों व स्थानीय लोगों के साथ जनचौपाल आयोजित कर उनकी समस्याओं के विषय मे जानकारी की गयी तथा उनके निस्तारण हेतु हर सम्भव प्रयास किये जाने का भरोसा दिलाया गया।

इसके उपरांत जनचौपाल मे उपस्थित लोगों को नशा उन्मूलन के विषय मे जागरूक करते हुए नशे के विरुद्ध पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज व महिला थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध शराब एवं अन्य नशे के कारण न केवल हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है बल्कि हमारा नैतिक एवं सामाजिक ह्रास भी होता है। 

जन जागरूकता से जहरीले मादक पदार्थों के सेवन से लोगो को मुक्त कराया जा सकता है एवं इस पर प्रभावी रोकथाम लगाया जा सकता है। किसी भी तरह के नशे से ज्यादातर अवसरों पर घर की महिलाओं को भी इससे सम्बंधित उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। तत्पश्चात लोगों को बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें अच्छी शिक्षा देने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे कि शिक्षित होने पर न केवल वे नशे से दूर रहेगें।

अवैध शराब, गांजा,हीरोइन,स्मैक व नशीली दवाओं आदि के अवैध विक्रय के संबंध में कोई भी जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराये। जिससे उन पर कठोर कार्यवाही की जा सके।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?