युवक को पीटकर लहुलुहान करने के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद किया मुकदमा दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

शुक्रवार की रात्रि महुअरिया से जा रहे व्यक्ति की पिटाई का मामला

बभनी (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र की सीमा पर दबंगों ने 30 वर्षीय युवक पीट कर लहुलुहान कर दिया था। मामले की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद और अन्य आधा दर्जन लोगों के खिलाफ कार्रवाई मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

शुक्रवार की रात्रि देवरी गांव निवासी 30 वर्षीय उमेश पुत्र रामधनी महुअरिया मोड़ हार्डवेयर की दुकान चलाता है।शुक्रवार की शाम दुकान बन्द कर रात को मोटरसाइकिल से घर जा रहा था कि नधिरा जंगल में कुछ लोगों ने चार पहिया वाहन से रोक लिया और जगल में ले जा कर लाठी ,डण्डा,हाकी से लहुलुहान कर छोड़ दिया।युवक के पिता रामधनी की तहरीर पर पुलिस ने डाला निवासी अमन अग्रहरी पुत्र राजकुमार सहित आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि एक नामजद और आधा दर्जन अन्य लोगों के खिलाफ भी एन एस की धारा 191(1),115(2)/352/351(3) के मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?