पुलिस नें 54 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता लकी केशरी

नौगढ़ (चंदौली)। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 किलो 580 ग्राम नाजायज गांजा के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी दिनांक 15.12.2024 को रात्रि 09.00 बजे नौगढ़ थाना अध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह
के टीम द्वारा बसौली नगर के पास से स्कार्पियो वाहन से की गई। अभियुक्तों की जामा तलासी से 02 अदद मोबाइल भी बरामद हुए।

पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लाग्हें के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन श्री अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नौगढ़ कृष्ण मुरारी शर्मा के निर्देशन में थानाध्यक्ष नौगढ़ के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम जयप्रकाश पुत्र कन्हैया राम और हरेंद्र कुमार पुत्र कृपाल सिंह हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे बिहार से गांजा खरीदकर अलीगढ़, मथुरा और राजस्थान में उचे दामों पर बेचते थे। उनका एक गिरोह है, जो अपने आर्थिक लाभ के लिए यह काम करता है।

अपराधिक इतिहास: अभियुक्त जयप्रकाश के खिलाफ दर्ज मामले

  1. मु0अ0सं0 93/2024 धारा 8/20/60 NDPS Act थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली
  2. म0अ0स0 369/21 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना इगलास जनपद अलीगढ
  3. मु0अ0स0 473/20 धारा 380/411/457 भादवि थाना इगलास जनपद अलीगढ
  4. मु0अ0स0 475/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना इगलास जनपद अलीगढ
  5. मु0अ0स0 507/22 धारा 8/20 NDPS Act थाना बृन्दाबन जनपद मथुरा
  6. मु0अ0सं0 530/20 धारा 380/411 भादवि थाना बीटा 2 जनपद गैतमबुध्द नगर न्यूज लिखे

गिरफ्तारी करने वाली टीम में।

थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह,
चौकी प्रभारी अमित सिंह
चन्द्रप्रभा थाना नौगढ़
हेड कांस्टेबल अमित कुमार यादव, कांस्टेबल संदीप यादव,
कांस्टेबल मो0 गुफरान,
कांस्टेबल सतीश यादव,

इस टीम ने मिलकर बड़ी कार्रवाई की है और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?