कांग्रेस जिला अध्यक्ष को रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

डॉ मुजम्मिल

ब्रेकिंग

प्लाट के विवाद में रंगदारी मांगने के मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

पुलिस ने देशराज सिंह की तहरीर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत चार लोगों के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज किया था।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के भाई समेत तीन अन्य लोग भी आरोपी हैं।

सम्भल(यूपी)। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा को पुलिस ने गांव के एक व्यक्ति से प्लाट को लेकर चल रहे विवाद और  5 लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है,जिससे जिले की राजनीति में गरमाहट पैदा हो गयी है। 

कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर टांडा निवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा का गांव के ही देशराज के साथ एक प्लाट को लेकर विवाद चल रहा था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने देशराज के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पांच दिन पहले परिवार के साथ एसडीएम कार्यालय पर धरना दिया था। उस समय एसडीएम व सीओ ने सख्त रुख दिखाते हुए धरना समाप्त करा दिया था। इसके बाद पुलिस ने देशराज की तहरीर पर शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शर्मा,उनके भाई सुभाष शर्मा एक अन्य सुधीश शर्मा व एक अज्ञात सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

आरोप था कि गांव के ही श्यामलाल से दस वर्ष पहले खरीदे प्लाट पर देशराज का निर्माण कार्य चल रहा था। प्लाट पर पहुंचकर विजय शर्मा, सुभाष शर्मा व सुधीश शर्मा ने पांच लाख रुपये की मांग की। विरोध किया को विजय शर्मा ने निर्माण कार्य नहीं करने देने व जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस टीम ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शर्मा को गिरफ्तार एसपी कृष्णा कुमार विश्नोई ने बताया ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट के आधार पर मोहम्मदपुर टांडा निवासी विजय शर्मा को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Comment

1442
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?