व्यापारियो की सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर:अपर पुलिस अधीक्षक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय की अध्यक्षता में व्यापारियों व सर्राफा व्यापारियों के साथ की गोष्ठी

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में आज रिजर्व पुलिस लाइन के प्रशासनिक भवन में स्थानीय व्यापारियों एवं सर्राफा व्यापारियों के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार द्वारा की गई।

गोष्ठी में व्यापारियों की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी, बैंक से धन निकासी/जमा के समय सतर्कता बरतने सहित अन्य सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। व्यापारियों से अनुरोध किया गया कि वे अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगवाएं तथा सुरक्षा मानकों का पालन करें।

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा आश्वस्त किया गया कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग सतर्क है एवं प्रत्येक आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही व्यापारियों से सामूहिक सहयोग की अपेक्षा भी व्यक्त की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?