त्रिदिवसीय विकास महोत्सव से जन-जन को किया गया जागरूक,हुआ समापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। केंद्र सरकार के सफलता के 10 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में त्रिदिवसीय विकास महोत्सव में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जन-जन को जागरूक करने के साथ ही विकासपरक योजनाओं से जोड़ने का कार्य जिला प्रशासन द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी के माध्यम से किया गया। यह आयोजन उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में किया जा रहा है, जिसके माध्यम से जन-जन को केन्द्र सरकार के 10 वर्ष व प्रदेश सरकार के 8 वर्षों में किये गये कार्यों की जानकारी दी जा रही है।

इस दौरान घोरावल विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कुम्भ के दिव्य भव्य आयोजन के साथ ही सुदृढ़ कानून व्यवस्था, अवस्थापना सुविधाओं के विकास, अन्नदाता किसान बन्धुओं के उत्थान का कार्य भी कर रही है और किसान बन्धुओं के आय में वृद्धि के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। सिंचाई के माध्यम से हर खेत को पानी उपलब्ध कराने का कार्य भी किया जा रहा है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जनमानस को जोड़ने का किया जा रहा है, विभिन्न योजनाओं से अब तक वंचित व्यक्तियों को सरकार द्वारा लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है और उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है।

जनपद में पर्यटन की अपार संभावनाओं के साथ ही जनपद में बहुत ही प्राचीनतम मंदिर, देव स्थान, शिवालय स्थापित है, यह जनपद ऊर्जा स्रोत का प्रमुख माध्यम है, यहां पर विद्युत उत्पादन कर देश व प्रदेश को विद्युत आपूर्ति किये जाने का कार्य किया जाता है, सरकार द्वारा सभी को अनाज, पोषित समाज के तहत प्रदेश के 15 करोड़ गरीब परिवारों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध करा रही है, उज्ज्जवला योजना के माध्यम से 186 करोड़ से अधिक परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन की सुविधा भी उपलब्ध करा रही है।

इस कार्यक्रम के समापन के अवसर पर जिलाधिकारी बीएन सिंह ने उपस्थित जन मानस के सम्बोधित करते हुए कहा कि आज विकास महोत्सव का भव्य तरीके से समापन किया गया है।

इस महोत्सव में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की संचालित योजनाओं से जन मानस को जोड़ने के साथ ही केन्द्र सरकार द्वारा 10 वर्षों में किय गये विकास व प्रदेश सरकार द्वारा 8 वर्षों में किये गये विकास को जनमानस को विकास की जानकारी देने का कार्य किया गया, इस आयोजन में जिन अधिकारी, कर्मचारी ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया, वे सब बधाई के पात्र हैं, सभी के सामांजस्य से यह कार्यक्रम बेहतर ढंग से सम्पन्न हुआ, इसमें सूचना विभाग एवं सांस्कृतिक विभाग के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी मनमोहक रहीं। उन्होंने कहा कि मीडिया बन्धुओं ने भी कार्यक्रम का बेहतर कवरेज करने का कार्य किया है।

इस अवसर पर विधायक घोरावल, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली 11 महिलाओ को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किये। इस दौरान 6 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति प्रमाण-पत्र वितरण भी किया गया, स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के तहत टैबलेट वितरण भी किया गया।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास के तहत इण्डियन बैंक, बैंक ऑफ बढ़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 14 लाभार्थियों को  5 लाख रूपये .ऋण का चेक दिये। इसी तरह से उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 200 स्वयं सहायता समूह को 3 करोड़ रूपये का डेमो चेक प्रदान किया गया, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के 6 लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र दिया गया। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों का वितरण किया गया, 10 निपुण विद्यालयों के अध्यापिकाओं को भी प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी  हेमन्त सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, एलडीएम, डीसी मनरेगा रवीन्द्र वीर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी  सुधांशु शेखर शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?