नन्हे बच्चो द्वारा किये गए जलियांवाला बाग कांड का मंचन देख भावुक हुए लोग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा
हैलो स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के बच्चों ने जश्न-ए-आजादी में मचाया धमाल, गाधी मैदान में बिखेरा जलवा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। थिरकाने वाली थिरकन, लुभाने वाली मुस्कान, अदाओ में मासूमियत को निहारते रहे समारोही। यह नजारा था ओबरा के हैल्लो स्कूल आफ एक्सीलेंस में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जश्न एं आजादी प्रोग्राम में प्रस्तुति दे रहे नन्हें सितारों और समारोह में आये अतिथियों की भाव भंगिमाओं का।इसके पूर्व विद्यालय के अध्यक्ष एंव समाजसेवी हाजी जलालुद्दीन खान ने ध्वाजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद सास्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन ओबरा सी के महा प्रबन्धक इं. एसके सिंघल ने किया। मेड इन इण्डिया गीत पर मासूमों की थिरकन ने झुमाना जो शुरु किया तो तेरा आकाश हिमालय छू ले गीत ने धमाल मचा दिया।

एलकेजी की क्रिशिव ने जिस मासूमियत से आजादी की महत्ता बताई लोग तालियां देने लगें। मेरा जूता है जापानी, पतलून इग्लिशतानी सिर पर लाल टोेपी फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। नन्ही नब्या अगाहा ने मां भारती के अमर सपूतो के पराक्रम का खूबसूरती से वर्णन कर जहां हैरत में डाला वहीं अपर्णा ने भी बाल स्वर में भाषण से लोगो में जोश जगाया। जैसे जैसे कार्यक्रम आगे बढता रहा वैसे वैसे बच्चो की प्रस्तुति शमा बाधती गयी।

यूकेजी की बच्चियों ने पांव में पायल हाथ में कंगन हो माथे पर बिंदिंया गाकर कहीं कलियां चटकाई तो कहीं देशभक्ति की घनी गर्जना भरी बिजली गिराने में कसर नहीं छोड़ी, हर कोई थिरका ही नहीं बरबस देशभक्ति भाव से सराबोर हो उठा। और तो और नर्सरी के सुनो गौर से दुनिया वालो गीत पर नर्सरी के बच्चों की प्रस्तुति पर पूरा पंडाल झूमने लगा, आवाजें आयीं वाह नन्हें उस्तादों वाह। अलावा इसके कैन डू इट लघु नाटक, से कुछ भी असम्भव नही है साथ ही हमे आजादी थाली में सजा कर नही मिली, है जबकि इसके लिये शूरवीरो को अपना बलिदान देना पडा था संदेश सहित जलियां वाला काण्ड को मंचित किया।

कक्षा चार का सोहम अग्रहरि कक्षा तीन की शहर आलम मण्डल, कक्षा पांच के अमन, अराध्या, सौम्या, बेलाल के ओजस्वी भाषण ने लोगो का देश भक्ति जोश सातवे आसमान पर पहुचा दिया। घर कब आओगे तथा आरम्भ है प्रचण्ड गीत पर प्रस्तुत नृत्य ने ने फिर से एकटक बगैर हिले पूरी प्रस्तुति देखने को इस कदर विवश किया कि विशिष्ट अतिथि अधिशासी अभियन्ता एंव फैट्री मैनेजर इं. दिलीप सिंह भी मंच पर देश भक्ति गीत गाकर समारोह को वीर रस से सराबोर कर दिया।

बतौर मुख्य अतिथि ताप विद्युत गृह ओबरा सी के महाप्रबंधक इं. एसके सिंघल ने कहा कि हैलो स्कूल आफ एक्सीलेंस नई पीढ़ी को बेहतर इंसान बनाने का विकल्प तैयार किया है। साथ ही लोगों को राष्ट्र भक्ति सहित ईमानदारी से कार्य करने तथा नैतिकता धारण करने का संकल्प दिलाई। प्रधानाचार्य डा नाहिद खान ने बच्चो को देश के प्रति जिम्मेदारी और कर्तब्य का बोध कराया। अन्त में विद्यायल के मैनेजर शमशाद आलम ने लोगो का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर शाहिद अख्तर, शिक्षिका फरीदा खान, कमाल अहमद, जुल्ला खा, समाजसेवी खुर्शीद आलम, डा. पीके राव, डा शबनम खान, महमूद आलम, जुम्मन अंसारी आदि मौजुद रहे। कार्यक्रम का संचालन अंजली व रागिनी ने किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?