प्रेम प्रसंग की रंजिश में 19 वर्षीय युवक की हत्या, 24 घंटे में खुलासा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गौरव पाण्डेय

O- रामपुर बरकोनिया पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, वारदात में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल बरामद

रामगढ़ (सोनभद्र) । रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, युवक की हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर उपजे विवाद और रंजिश में की गई। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक भारतदीप दुलारे राम कुंजुर (19) निवासी सिलथम, थाना रामपुर बरकोनिया, 15/16 अगस्त की रात अचानक लापता हो गया था। बाद में उसका शव कसरहिया नदी पुल के नीचे पानी में मिला। शव का पंचायतनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया।

मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई। इसके बाद 17 अगस्त को रामपुर बरकोनिया थाने में मु0अ0सं0 76/2026, धारा 3(5), 103(1) और 351(3) बीएनएस के तहत शुभम पासवान समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

प्रेम प्रसंग बना विवाद की वजह

पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक का पूर्व में एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। बाद में उक्त लड़की की आरोपी शुभम पासवान से बातचीत होने लगी। इसी बात को लेकर मृतक और शुभम के बीच विवाद और रंजिश पैदा हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, इसी रंजिश के चलते शुभम ने मृतक को पहले धमकी भी दी थी।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि 15/16 अगस्त की रात भारतदीप उक्त लड़की से मिलने गया था। आरोप है कि लड़की ने इसकी सूचना शुभम को दी। इसके बाद शुभम अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचा।

पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों ने भारतदीप के साथ मारपीट की और गला/गर्दन दबाने तथा पानी में डुबोने से उसकी हत्या कर दी।

भागने की फिराक में थे आरोपी

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी 17 अगस्त की रात उसी मोटरसाइकिल से बाहर भागने की फिराक में थे।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हसुआ नदी पुल, बहद ग्राम करवनिया के पास घेराबंदी की। रात करीब 10:40 बजे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम कुमार पासवान (19), संदीप कुमार उर्फ छोटू (26) और आत्मानन्द उर्फ लप्पू गौतम (21) के रूप में हुई है। तीनों ग्राम पटना, थाना रामपुर बरकोनिया के निवासी बताए गए हैं।

ये सामान हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे/निशानदेही से वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस और सर्विलांस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) ऋषभ रूणवाल और क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार करने वाली टीम

थानाध्यक्ष रामसिंहासन शर्मा, कांस्टेबल अजीत कुमार, कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल सुनील कुमार-II और कांस्टेबल तेज प्रकाश यादव शामिल रहे।

पुलिस के अनुसार हत्या का मुख्य कारण प्रेम प्रसंग से जुड़ी रंजिश सामने आया है। मामले में बरामद साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर विवेचना आगे जारी है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?