पतंजलि योग परिवार ने आजादी के महानायको को नमन करते हुए मनाया 76 वां गणतंत्र दिवस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। पतंजलि योग परिवार के तत्वाधान में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पर्व पर राष्ट्रीय जीवन के आदर्श छत्रपति शिवाजी, भगत सिंह ,चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, उधम सिंह, महाराणा प्रताप ,अशफाक उल्ला खां, रामप्रसाद बिस्मिल, राजगुरु , सुखदेव ,वीर सावरकर ,मंगल पांडेय ,लाला लाजपत राय, सरदार पटेल ,महात्मा गांधी ,भीमराव अंबेडकर, तात्या टोपे ,नाना साहब पेशवा ,सम्राट अशोक, रानी लक्ष्मी बाई ,रानी चेन्नम्मा ,अहिल्याबाई होलकर, दुर्गा भाभी, विक्रमादित्य, लाल बहादुर शास्त्री, बाल गंगाधर तिलक, विनोबा भावे, बहादुर शाह जफर ,रवींद्रनाथ टैगोर, पृथ्वीराज चौहान जो हमारे राष्ट्रीय जीवन के आदर्श हैं।

पतंजलि योग परिवार सभी मार्गदर्शक, संयोजक, संरक्षक, पदाधिकारी द्वारा सभी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम पतंजलि परिवार के प्रमुख योग शिक्षक ओम प्रकाश यादव, सुनील कुमार श्रीवास्तव द्वारा प्रातः कालीन योग कराया गया, योग के पश्चात दयानंद मौर्य द्वारा देशभक्ति गीत , योग गीत के साथ राष्ट्रगान गया गया इस अवसर पर प्रमुख मार्गदर्शक व सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमेश राम पाठक, शेष मणी तिवारी, मोहर देव पांडेय ,चंद्र बहादुर सिंह ,विनोद कुमार मिश्रा ,विमला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव नारायण लाल श्रीवास्तव द्वारा योग को गांव-गांव ,घर-घर तथा जन जन तक पहुंचाने वाले मीडिया बंधु राजेश कुमार पाठक को अंग वस्त्र (शाल)से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि के कर कमलों से सभी प्रमुख योग गुरुओं को हरिद्वार से प्राप्त जैकेट वितरित किया गया, कार्यक्रम में सभी प्रमुख योग शिक्षक सहयोग शिक्षक अपने-अपने कक्षा के योग साधकों के साथ अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक सहभागिता करते हुए 26 जनवरी महापर्व कार्यक्रम को सफल बनाएं।


कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले प्रमुख रूप से पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी,भारत स्वाभिमान के जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे, गोपाल दास केसरी, रामसेवक पांडेय ,विमल कुमार सिंह, तेज नारायण मिश्रा,नागेंद्र नाथ चौबे, रूप नारायण सिंह, सुबोध कुमार मिश्रा, अशोक कुमार , रामबाबू , पुरुषोत्तम,अजय कुमार पांडेय, सुबोध मिश्रा, उमेश तिवारी ,राजू प्रसाद सोनी के साथ सैकड़ो योग साधक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में शांति पाठ के पश्चात मिष्ठान वितरित किया  गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?