संवाददाता अमित मिश्रा, सोनभद्र
O- चेरो आदिवासी राजवंश जन जागरूकता अभियान के तहत रोरवा टोला में बैठक आयोजित
सोनभद्र। ग्राम पंचायत रोरवा टोला बरवाही, कोन में रविवार को चेरो आदिवासी राजवंश जन जागरूकता अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज में फैली कुरीतियों—जैसे नशाखोरी, बाल विवाह, दहेज प्रथा और अशिक्षा पर गहन चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता राधेश्याम सिंह चेरो ने की, जबकि संचालन सदानंद सिंह चेरो ने किया। इस दौरान चेरो आदिवासी राजवंश के राष्ट्रीय संरक्षक पंकज सिंह चेरो ने कहा कि समाज को मुख्यधारा में जोड़कर ही इन समस्याओं से प्रभावी तरीके से निपटा जा सकता है। उन्होंने नशामुक्ति और शिक्षा में सुधार को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।
पंकज सिंह चेरो ने कहा, “हमारा समाज तभी प्रगति कर सकता है जब हम नशा, बाल विवाह और दहेज जैसी कुरीतियों को खत्म कर शिक्षा को प्राथमिकता दें।”
बैठक में डॉ. राजेंद्र सिंह चेरो, राकेश सिंह चेरो, रामनाथ सिंह चेरो, सोनू सिंह चेरो, बिनोद सिंह, कमलेश सिंह, लोकनाथ सिंह, महेंद्र नाथ, बिनोद, मदनचरों, शिवकुमार, राधिका देवी और रजवंती चंपा देवी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।







