ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण, मॉक ड्रिल से परखी गई तैयारियां

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O – पीएसए प्लांट की स्थिति का लिया गया जायजा

O – प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार चला निरीक्षण अभियान

सोनभद्र। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार के दिशा-निर्देश पर जिला हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज ऑक्सीजन प्लांट में पांच सदस्यीय टीम द्वारा मॉक ड्रिल ट्रायल कराया गया।

एसीएमओ डॉक्टर प्रेमनाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षण दल में नोडल अधिकारी के रूप में नामित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर के डॉक्टर प्रदीप नारायण सिंह, संयुक्त चिकित्सालय अनपरा के डॉक्टर कीर्ति आजाद बिंद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज के डॉक्टर गुलाब शंकर यादव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर के डॉक्टर सूबेदार प्रसाद और स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज से डॉ. दीपक बाबू (एसएमओ) शामिल रहे। इसके अतिरिक्त, डब्ल्यूएचओ राज्य स्तर से नामित प्रतिनिधियों के साथ ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान ऑक्सीजन प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था और अतिरिक्त सुविधाओं की स्थिति की जांच की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डॉ. प्रेमनाथ ने बताया कि पीएसए प्लांट की ऑपरेशन रेडिनेस एवं मॉक ड्रिल ट्रायल सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस मौके पर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर बी. सागर एवं डॉक्टर अमृत लाल भी मौजूद रहे।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए इस निरीक्षण से ऑक्सीजन प्लांट की तैयारी और संचालन को परखा गया, जिससे आपातकालीन स्थिति में बेहतर सेवाएं प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?