श्री रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। चतरा ब्लॉक के सेहुआं गांव में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अभिषेकात्मक श्री रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ के तृतीय दिवस में जौनपुर से पधारे सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रकाश चंद्र पांडेय विद्यार्थी ने श्री राम विवाह प्रसंग सुनाया।
पंडित प्रकाश चंद्र पांडेय ने कहा कि मानस की चौपाई “मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सु दसरथ अजीर बिहारी।।” अर्थात जिसके घर में गांव में जिले में रामचरितमानस का पाठ होता है उसके घर में सदा ही भगवान विष्णु और लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। उन्होंने कहा कि मानस की चौपाई “पुत्री पवित्र किये कुल दोऊ।” अर्थात जिसके घर में कन्या का दान होता है वह जीवन में बहुत ही भाग्यशाली होता है। हर सनातन धर्मावलंबी को कन्यादान जरूर करना चाहिए। श्रोता कथा सुनकर भाव विभोर हो गए। इस अवसर पर राजकुमार सिंह, संजीव सिंह, मारकंडेय सिंह पटेल, रवि प्रकाश पांडे, धीरेंद्र पांडे, रुद्र प्रताप पाठक आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?