श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर अयोध्या में ध्वज आरोहण पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

श्री राम दरबार अखाड़ा समिति ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में श्री राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या के शिखर पर हुए भव्य भगवा ध्वज आरोहण के अवसर पर मंगलवार को नगर के मध्य स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में श्री राम दरबार अखाड़ा समिति द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी ने कहा कि संपूर्ण मानवता के लिए धर्म और कर्म का आदर्श स्थापित करने वाले भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर बने भव्य और दिव्य मंदिर के शिखर पर, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरसंघचालक मोहन भागवत के करकमलों से, संत समाज की पवित्र उपस्थिति में विधिवत धर्मध्वज स्थापित हुआ। माता सीता और प्रभु श्रीराम के विवाह के पवित्र दिन पर यह ध्वजारोहण सम्पन्न हुआ है। यह सनातन संस्कृति और रामभक्तों के लिए बहुत ही गौरव का दिन है।


इस अवसर पर समिति के महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने कहा कि यह धर्मध्वज प्रभु श्रीराम के जीवन और आदर्शों को जानने तथा उनके पदचिन्हों पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।
इसके पूर्व राम जानकी मंदिर के शिखर पर समिति के अध्यक्ष एवं महामंत्री द्वारा नवीन भगवान ध्वज लगाकर मंदिर में स्थापित श्री राम दरबार की मूर्ति की दिव्य आरती की गई।
वहीं कार्यक्रम का समापन भक्तों में प्रसाद वितरण के साथ किया गया


इस अवसर पर श्री राम दरबार अखाड़ा समिति के अध्यक्ष, धर्मवीर तिवारी, महामंत्री प्रमोद कुमार गुप्ता, राजेश बंसल, कौशल शर्मा, मनोज जालान नवल बाजपेई, मनीष खंडेलवाल, उमेश केसरी, प्रकाश श्रीवास्तव,चंदन केसरी, योगेश सिंह, विनोद केसरी, हर्ष केसरी, अखिलेश कश्यप इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?