जागरूक युवा ही लिखेंगे नए भारत की कहानी : डॉ. अरविंद राजभर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र । राबर्ट्सगंज नगर के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में आयोजित युवा जागरूकता सम्मेलन में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव व पूर्व मंत्री डॉ. अरविंद राजभर ने युवाओं को दिशा दिखाते हुए कहा कि आज का युवा सिर्फ देश का भविष्य नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी ताकत भी है। उन्होंने कहा कि यदि युवा जागरूकता के साथ आगे बढ़ें, तो देश में व्यवस्था परिवर्तन संभव है।

सम्मेलन में भारी संख्या में छात्र, युवा, शिक्षक और समाजसेवी शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम ऐतिहासिक बन गया।

अपने ओजस्वी संबोधन में डॉ. राजभर ने कहा, युवाओं को सिर्फ विरोध करने की नहीं, विकल्प बनने की ज़रूरत है। राजनीति को गंदगी समझने की जगह, इसे परिवर्तन का मंच मानकर नेतृत्व संभालना होगा।

उन्होंने युवाओं से महाराजा सुहेलदेव के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि अगर युवा संगठित हों, तो हर अन्याय और असमानता को खत्म किया जा सकता है।

डॉ. राजभर ने स्पष्ट किया कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी युवाओं की भागीदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और हर मंच पर उनकी आवाज को मजबूती से उठाएगी।

कार्यक्रम में युवाओं ने अपनी समस्याएं साझा करते हुए सामाजिक जागरूकता, शिक्षा और संविधान की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

सम्मेलन में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शक्ति सिंह, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा रुद्र राजन राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र पटेल, जिला अध्यक्ष मनोज देव पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विजय विश्वकर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र निषाद, जितेंद्र मौर्य, अमरेश यादव, शिवम चौबे, अनुराग बियार, राजेश बियार, विकास बियार, मोहन मिश्रा आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम का सफल संयोजन जय प्रकाश बियार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?