आपातकाल की 50वीं बरसी पर भाजपा का हमला, कहा- सत्ता के लिए कुचला गया लोकतंत्र : अशोक चौरसिया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O सदर ब्लाक परिसर में आयोजित हुआ प्रेस कॉन्फ्रेंस

सोनभद्र । सदर ब्लॉक परिसर में बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं ने आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र के महामंत्री अशोक चौरसिया ने कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे काला अध्याय था। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने के लिए संविधान, लोकतंत्र और संस्थाओं को कुचल दिया।

उन्होंने कहा कि यह आपातकाल किसी युद्ध या विद्रोह के चलते नहीं बल्कि निजी राजनीतिक हितों को साधने के लिए लगाया गया। देशभर में नागरिकों के मौलिक अधिकार छीन लिए गए, प्रेस की आज़ादी पर ताला जड़ दिया गया और विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया गया। प्रेस दफ्तरों की बिजली काट दी गई ताकि सच जनता तक न पहुंचे।

श्री चौरसिया ने कहा कि इंदिरा गांधी ने संविधान की शपथ लेकर भी लोकतंत्र को तानाशाही में बदल दिया था। कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका तीनों पर कब्जा कर लिया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व सांसद राम सकल, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, डॉ. धर्मवीर तिवारी सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?