28 अगस्त को विंढमगंज पहुंचेगी रथ यात्रा, तैयारी को लेकर हुई बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। गायत्री परिवार के सदस्यों की एक आवश्यक बैठक सलैयाडीह पंचायत भवन पर आयोजित हुई। बैठक का उद्देश्य आगामी 28 अगस्त को हरिद्वार से चलकर विंढमगंज पहुंचने वाली अखंड ज्योति रथ यात्रा की भव्य तैयारी को लेकर चर्चा करना था। वही बैठक की अध्यक्षता रामदास कुशवाहा ने किया।

इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई ,जिसमे निर्णय लिया गया कि रथ यात्रा का मुख्य कार्यक्रम रामलीला मैदान में आयोजित होगा। गायत्री परिवार के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दीप ज्योति जलाने और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया।

बैठक में हुलास यादव,शिव शंकर कुशवाहा,राम दास कुशवाहा, राजेश रावत, उमेश जायसवाल, नंदकिशोर गुप्ता,ओपी यादव, सुरेंद्र पासवान, प्रेम चंद यादव,जिद्दन लाल,दीपक गुप्ता,ओम रावत, उपेंद्र पासवान, निरंजन, विनीत, जितेंद्र गुप्ता, रामचंद्र पासवान आदि मौजूद रहे।

–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?