वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों का नही दिया कोई जवाब,तीनो डीएफओ को स्पष्टीकरण जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जनपद में वृक्षारोपण जन अभियान को सफल बनाने के लिए आज मण्डलायुक्त ने अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा किया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि पौधों का उठान सभी विभाग आज सायं तक सुनिश्चित करें और वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागाध्यक्ष निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वृक्षारोपण कराये। उक्त बातें विंध्याचल मण्डल के  मण्डलायुक्त डॉ मुथुकुमार स्वामी बी ने कहा।

मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर डाॅ0 मुथुकुमार स्वामी बी0 ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की जिला वृक्षा रोपण समिति की बैठक की। बैठक में मण्डला आयुक्त ने जनपद में वृक्षारोपण अभियान हेतु की गयी तैयारियों की बिन्दुवार समीक्षा की, समीक्षा के दौरान मण्डलायुक्त ने विगत वर्ष में किये गये पौध रोपण व उनकी सुरक्षा व जिओ टैगिंग हेतु की गयी कार्यवाही के सम्बन्ध में डीएफओ रेनुकूट, डीएफओ ओबरा, डीएफओ राबर्ट्सगंज, डीएफओ कैमूर वन प्रभाग से जानकारी प्राप्त की, तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके, जिस पर मण्डलायुक्त ने चारों डीएफओ को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें।

इस दौरान मण्डलायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत जिन विभागों को पौध रोपण हेतु जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसके अनुसार सभी विभाग आज सायं तक पौधों का उठान करने की कार्यवाही सुनिश्चित कर लें। उन्होंने कहा कि पौध रोपण जन अभियान के अन्तर्गत जिन भी पौधों का रोपण किया जा रहा है, उसकी सुरक्षा व्यवस्था और देख-रेख बेहतर तरीके से की जाये, जिससे कि पौधे सुरक्षित रहें।

उन्होंने कहा कि पौधों का रोपण ग्राम सभा के चारागाहों में भी किया जाये और इस अभियान में एन0सी0सी0 एन0एस0एस0 के छात्रों का भी सहयोग लिया जाये। वृ़क्षारोपण महाभियान के अन्तर्गत जनपद सोनभद्र में 1 करोड़ 55 लाख 46 हजार 728 पौध रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री के मंशा के अनुरूप वृक्षारोपण महाभियान को जन आन्दोलन का रूप देते हुए लोगों को अधिक से अधिक वृक्षरोपण करने हेतु प्रेरित किया जाये, वृक्षारोपण अभियान में वृक्ष रोपण करने के साथ ही उसकी सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी विभाग मिल-जुलकर प्रयास करें।

उन्होंने इस दौरान बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, सिंचाई विभाग, पंचायतीराज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा वृक्षारोपण हेतु की गयी तैयारियों की बिन्दुवार समीक्षा की।

बैठक में जिलाधिकारी बीएन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज प्रमोद तिवारी, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, डीसी मनरेगा रविन्द्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?