उत्तर प्रदेश में नो कर्फ्यू नो दंगा, यहाँ सब है चंगा:योगी आदित्यनाथ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

मां विंध्यवासिनी की धरती से महिला शक्ति की जीत सुनिश्चित:मुख्यमंत्री

मिर्जापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद के मझवां विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक सुचिस्मिता मौर्य के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला और कहा कि पहले प्रदेश की पहचान माफिया कर्फ्यू और दंगों से होती थी परंतु आज उत्तर प्रदेश इन सबसे मुक्त है। नो कर्फ्यू  नो  दंगा उत्तर प्रदेश में सब चंगा है, उन्होंने कहा कि आज मां बहन और बेटियां मां विंध्यवासिनी से प्रार्थना करती हैं कि समाजवादी पार्टी सत्ता के दरवाजे तक ना पहुंच पाए।

मझवां विधानसभा 397 के उपचुनाव के लिए आज ग्राम सभा चांदीपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर पहुंचते ही उपस्थित जनसमूह को कार्तिक पूर्णिमा व गुरु नानक जयंती और बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती की शुभकामनाएं दी।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज नए भारत में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बन रहा है और उसके साथ ही उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार उत्तम प्रदेश से सर्वोत्तम प्रदेश बन रहा है । समाजवादी पार्टी के शासन काल की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि पहले यूपी की पहचान माफिया कर्फ्यू और दंगों से होती थी परंतु आज उत्तर प्रदेश इन सबसे मुक्त है यूपी में अब नो कर्फ्यू नो दंगा उत्तर प्रदेश में है सब चंगा।

डबल इंजन की सरकार प्रदेश में गरीब की सुरक्षा बेटियों की सुरक्षा और उनके उत्थान के बारे में प्रभावी ढंग से कम कर रही है। समाजवादी पार्टी के राज्य में या तो सपा परिवार का विकास हुआ या फिर बड़े-बड़े गुंडे और माफियाओं का विकास हुआ। पूर्व विधायक कृष्णानन्द राय की हत्या करने वाले माफिया सपा के गले का हार हुआ करते थे। समाजवादी पार्टी के जंगल राज की वापसी ना हो इसके लिए मां बहन और बेटियां मां विंध्यवासिनी से प्रार्थना करती हैं की समाजवादी पार्टी कभी सत्ता के गलियारे तक न पहुंचने पाए।

समाजवादी पार्टी महिला सुरक्षा के लिए संकट है , सपा के शासन में नौकरियां निकलती थी तो चाचा भतीजे की जोड़ी साथ-साथ वसूली के लिए निकल जाती थी और लोगों से वसूली भी कर ली जाती थी,उन्हें नौकरी भी नहीं दी जाती थी। उत्तर प्रदेश में इसी महीने 6200 पुलिस कर्मियों की भर्ती के परिणाम निकलने वाले हैं जो पूरी तरह से पारदर्शी हैं और बगैर किसी वसूली के लोगों को नौकरी मिलेगी इनमें से 20 प्रतिशत बेटियों की भर्ती भी प्रदेश सरकार ने सुनिश्चित की है।

अपने संबोधन के अंत में उन्होंने उपस्थित लोगों से पार्टी की प्रत्याशी पूर्व  विधायक सुचिस्मिता मौर्य के पक्ष में मतदान की अपील की साथ ही याद दिलाया कि आज की वोट की ताकत से यहां की सांसद अनुप्रिया पटेल केंद्रीय मंत्री है और इसी सीट से विधायक डॉक्टर विनोद बिन्द अब भदोही के सांसद बन गए हैं। महिला शक्ति का आवाहन करते हुए उन्होंने कहा कि मिर्जापुर मां विंध्यवासिनी मां काली और मां अष्टभुजा की धरती तो है ही साथ ही साथ ऋषि मुनियों की भी धरती है ऐसे में महिला शक्ति की जीत यहां सुनिश्चित है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?