वैज्ञानिक चमत्कारों से अंधविश्वास को झुठलाया सकता है: निखिल यादव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिला विज्ञान क्लब द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी में अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि निखिल यादव एसडीएम द्वारा सरस्वती माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में वैज्ञानिक प्रमोद कुमार मिश्रा द्वारा छात्र – छात्राओं को विभिन्न अंधविश्वासों के पीछे के वैज्ञानिक तर्कों को बताया एवं वैज्ञानिक चमत्कारों का प्रदर्शन किया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा निबंध, चित्रकला तथा भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र तथा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंधविश्वास के प्रति जागरूकता प्रश्नोत्तरी में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गये।

वही कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए जयराम सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, अरविंद सिंह चौहान जिला समन्वयक द्वारा अंधविश्वास की कुरीतियों के बारे में बताया गया तथा इससे बच कर रहने की सलाह दी गई।

इस कार्यक्रम में डॉ0 रीतिका श्रीवास्तव, अजय सिंह, अरुण कुमार मिश्र, राजेश्वर श्रीवास्तव, लवकुश प्रजापति, जीआईसी एवं जीजीआईसी के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाऐं उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?