सोनभद्र में बिछेगा सड़कों का जाल, उद्योगों को मिलेगी रफ्तार:चर्चित गौड़

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना के तहत 202 करोड़ से बनेंगी 127 किमी सड़कें

सोनभद्र। प्रदेश की योगी सरकार औद्योगिक विकास को गति देने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से मजबूत कर रही है। इसी क्रम में औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना के तहत सरकार ने सड़क निर्माण के 22 प्रस्तावों को मंजूरी दी है, जिनमें सबसे ज्यादा 6 प्रस्ताव सोनभद्र के हैं।
इन 6 सड़कों पर लगभग 202 करोड़ रुपये खर्च कर 127 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जाएगा। यह उपलब्धि जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समयबद्ध प्रयासों का परिणाम है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि उद्योगों को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए इन सड़कों को मंजूरी मिली है।
स्वीकृत 6 सड़को मे मुर्धवा-म्योरपुर-बभनी-चपकी-बीजपुर मार्ग लागत 36.75 करोड़ रुपये, नधिरा-धरतिडाड मार्ग लागत 1.20 करोड़ रुपये ,वाराणसी-शक्ति नगर स्टेट हाईवे लागत 41.79 करोड़ रुपये, डिबुलगंज-जोगेन्द्रा मार्ग लागत 48.38 करोड़ रुपये,आरएस रोड से कोदरा टोला मार्ग लागत 18.53 करोड़ रुपये,चोपन-कोटा-कोन-करौंदी मार्ग लागत 55.50 करोड़ रुपये
जिलाधिकारी ने कहा कि इन सड़कों के बनने से उद्योगों के लिए कच्चे माल और तैयार उत्पादों की ढुलाई का समय और लागत कम होगी। आम जनता को भी आवागमन में सुविधा होगी और सफर मिनटों में तय हो सकेगा। सड़क निर्माण की टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना 2026-27 के तहत जनपद की 5 और सड़कों के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। इनमें डाला खन्ना कैंप से बिल्ली रोड तक टू-लेन, खड़िया से तेलगढ़वा पुल तक टू-लेन, चुर्क सीमेंट फैक्ट्री के लिए 2 लिंक रोड, ओबरा डिग्री कॉलेज से नगर पंचायत कार्यालय ओबरा तक सड़क और 16 करोड़ रुपये से मीना बाजार घुरमा फीडर से कुनिअवां टोला मार्ग का चौड़ीकरण शामिल है। इन प्रस्तावों को भी जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?