नौगढ़ चंद्रकांता किला मार्ग क्षतिग्रस्त, ग्रामीण और घूमने आए सैलानियों को रही परेशानी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ (चंदौली)। बाघी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाला ऐतिहासिक चंद्रकांता किला मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे लोगों को चलना-फिरना दूभर हो गया है। बरसात में हालात और भी बिगड़ जाते हैं, जब इन गड्ढों में पानी भर जाने से जलभराव की स्थिति बन जाती है और आसपास के घरों में पानी घुस जाता है। इससे ग्रामीणों का घरेलू सामान तक खराब हो रहा है।

क्षेत्रवासियों के अनुसार, खराब सड़क के कारण दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। स्थानीय लोग और चंद्रकांता किले के दर्शक बनने आए सैलानी आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने कई बार उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मरम्मत की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जबकि जिले के वरिष्ठ अधिकारी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक चंद्रकांता किला घूमने आते रहते हैं, फिर भी सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है।

ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे मजबूर होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उनका कहना है कि ऐतिहासिक धरोहर से जुड़ी इस सड़क को नजरअंदाज करना उचित नहीं है। प्रशासन को जल्द संज्ञान लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?