राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ने स्वास्थ्य सेवा बेहतर बनाने के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

कोन क्षेत्र में दूसरे दिन भी जारी रहा जनसंकल्प हस्ताक्षर अभियान

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनद पटेल दयालु के नेतृत्व में चलाया जा रहा जनसंकल्प हस्ताक्षर अभियान आज दूसरे दिन भी जारी रहा। यह अभियान 29 मई को ग्राम पंचायत खेतकटवा से शुरू हुआ था, जिसकी शुरुआत आनद पटेल दयालु की पूज्य माता बरती देवी ने अपने हस्ताक्षर से की थी। उनके इस कदम ने इस अभियान को एक पवित्र सामाजिक आंदोलन बना दिया।


इस जन अभियान को लेकर आनद पटेल दयालु ने कहा कि जब किसी मां की गोद में बच्चा तड़पता है और अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं मिलता, तो वो दर्द सिर्फ शब्दों से नहीं बयां किया जा सकता। यह सिर्फ एक अस्पताल की बात नहीं, ये हमारी आने वाली पीढ़ियों की सेहत और सम्मान की लड़ाई है। अधिकारियों की अनदेखी और लापरवाही ने कोन को वर्षों तक डॉक्टर विहीन रखा है।

इस मौके पर राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना के प्रदेश प्रवक्ता जनाब शुब्बू शेख, प्रदेश उपाध्यक्ष जनाब शरीफ खान, प्रदेश सचिव विकास कुमार गौड़, जिलाध्यक्ष संतोष कनौजिया, ग्राम पंचायत खेत कटवा के सदस्य चंद्रशेखर पटेल , जनाब आरिफ खान मौजूद रहे।

Leave a Comment

1289
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?