सहायक निर्वाचन अधिकारी को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सौपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बीएलओ ड्यूटी से रखा जाय मुक्त या सेवित क्षेत्र में लगायी जाय ड्यूटी

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बीएलओ ड्यूटी को लेकर उपजिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सहायक निर्वाचन अधिकारी को सौंपा। आज बूथ लेवल अधिकारी के प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों की समस्यायों को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने आवाज बुलन्द किया। वही सहायक निर्वाचन अधिकारी ने समस्या के निदान को लेकर शिक्षकों को आश्वस्त किया।

शिक्षकों ने बीएलओ ड्यूटी से मुक्त रखने ,यदि बीएलओ ड्यूटी लगाई जाए तो सेवित क्षेत्र में ही लगाया जाए अन्यत्र ड्यूटी लगाए जाने पर विद्यालय समय में ही बीएलओ का कार्य करवाया जाए की मांग किया। 

इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष शिव कुमार , महामंत्री अनिल कुमार सहित सैकड़ों शिक्षकों ने समर्थन किया।
.

बीएलओ ड्यूटी से शिक्षकों को मुक्त रखा जाए। यदि बी एल ओ ड्यूटी लगाई भी जाती है तो अपने सेवित क्षेत्र में लगाई जाए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?