इंडियन ऑयल के सीएसआर से हुए कार्यो का नपा अध्यक्ष ने किया लोकार्पण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

नपा अध्यक्ष ने ओपेन जिम हाई मास्ट पोल लाइट का किया लोकार्पण

सोनभद्र नगर स्थित विवेकानंद प्रेक्षागृह के समीप हुआ कार्यक्रम

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद की एकमात्र नगर पालिका परिषद सोनभद्र के विवेकानंद प्रेक्षागृह के समीप गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद के नेतृत्व में इंडियन ऑयल सीएसआर मद से होने वाले दो करोड़ 69 लाख के लागत के कार्यों का लोकार्पण किया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि इंडियन ऑयल सीएस आर मद से 19 हाई मास्ट नगर पालिका के विभिन्न वार्ड में लगाया गया वही, पांच ओपन जिम लगाया गया जिसमें स्वामी विवेकानंद परीक्षा गृह के समीप, चाचा नेहरू पार्क, अकढ़हवा तालाब स्थित, तहसील परिसर पार्क, जिलाधिकारी आवास मंदिर के समीप, वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर छपका पावर हाउस से सर्किट हाउस तक पोल लाइट सभी कार्यों का लोकार्पण किया गया। जिससे कि नगर में किसी प्रकार से आम जनमानस को असुविधा उपलब्ध न हो।

वही नपा अध्यक्ष ने बताया कि विस्तारित करण में जुड़े हुए गांव को भी विस्तारित क्षेत्र से जोड़कर विकास कार्य जल्द कराने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

इस दौरान अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव , जेई मनीष कुमार,वाड़ सात सभासद प्रियंका, अनवर अली, मनोज चौबे,उषा जैन, ओमप्रकाश यादव, विनोद सोनी, गायत्री, प्रदीप कुमार, सुशील कुमार, अजीत सिंह, विमलेश, रामविलास, अमन ,आशीष सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?