एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नगर पालिका अध्यक्ष ने किया पौधरोपण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

प्रकृति के धरोहर को बचाने के लिए पौधरोपण जरूरी: रूबी प्रसाद

सोनभद्र। जनपद की एकमात्र नगर पालिका सोनभद्र में आज वृहद पौधरोपण जन अभियान को आगे बढ़ाते हुए आज नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद अध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी विजय कुमार यादव तथा सभी वार्डों के सदस्यों की उपस्थिति में राम सरोवर तालाब के भीटों पर पौधरोपण किया गया। 

उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष द्वारा उपस्थित लोगो को बताया कि प्रधानमंत्री के आवाहन पेड़ लगाओं, पेड़ बचाओं “एक पेड़ मां के नाम’ नगर वासियों से अपने अपने घरों के आस-पास कम से कम 01 पेड़ लगाये जाने का अनुरोध किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष द्वारा पर्यावरण की दृष्टि से नगर को स्वच्छ, सुन्दर एवं हरा-भरा बनाये रखने एवं पौधरोपण जन अभियान में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता को आवश्यक बताया।

उक्त अवसर पर सभासद मनोज कुमार चौबे, अनवर अली, हीरावती देवी, गायत्री, सितारा देवी, राकेश कुमार, भैया लाल दीपिका गुप्ता, प्रदीप कुमार सिंह, नेहा सोनी, के अतिरिक्त बलराम सोनी, कृष्ण मोहन गुप्ता, के अतिरिक्त पालिका के कर्मचारीगण दिनेश कुमार, विमलेश लाल, रामबिलास गुप्ता, अजीत कुमार सिंह, विद्यावती आदि लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?