बच्चो में देख और सुन कर स्थाई ज्ञान प्राप्त होता है: मुकुल आनन्द पाण्डेय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

शिव नाडर फाउंडेशन के स्मार्ट क्लास का बीएसए ने किया शुभारम्भ

सोनभद्र। जनपद में शिव नाडर फाउंडेशन के स्मार्ट क्लास का बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय द्वारा फीता काट कर शुभारम्भ किया।

इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने कहा कि स्मार्ट क्लास से बच्चे के अन्दर ऊर्जा का संचार होगा, सीखने की ललक पैदा होगी क्योंकि देखकर और सुनकर जो ज्ञान प्राप्त होता हैं वह स्थाई होता है। दिल दिमाग में अच्छे तरीके से संकलित होता है।

उक्त मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी घोरावल अशोक कुमार सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी रॉबर्ट्सगंज धनञ्जय सिंह एवं शिव नाडर फाउंडेशन के जिला समन्वयक बिपिन शुक्ला उमंग का कार्यक्रम की खूब सराहना किये और बोले कि मै बीच-बीच मे आकर देखता रहूँगा और निपुण बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

इस बीच पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमगांव के प्रधानाध्यापक राजकुमार पाण्डेय , प्राथमिक विद्यालय जमगांव के प्रधानाध्यापक राजकुमार सिंह , स्मार्ट क्लास संचालक मनोज विश्वकर्मा ,विशेष शिक्षक घोरावल संजय कुमार, राम प्रसाद , किरन पटेल , सरिता पाठक , एसएमसी अध्यक्ष अशोक , सदस्य शिवनारायण इत्यादि लोग कार्यक्रम मे उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?