नगर पालिका अध्यक्ष ने सीसी सड़क का किया लोकार्पण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

15 वां वित्त अनटाइड मद से नगर के वार्ड 23 में सीसी रोड का निर्माण कराया गया है:रूबी प्रसाद

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद की एकमात्र नगर पालिका सोनभद्र के वार्ड 23 निराला नगर में नवनिर्मित  120 मीटर सीसी रोड का नगर पालिका अध्यक्ष अध्यक्ष रूबी प्रसाद द्वारा निरीक्षण कर लोकार्पण किया गया।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर तेजी गति दी गई है जिसके क्रम में आज वार्ड 23 निराला नगर 120 मीटर सीसी सड़क का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए संबंधित ठेकेदार के को दिशा निर्देशित किया गया की गुणवत्ता पूर्ण कार्य किया गया जिस पर बताया कि आम जनमानस की शिकायत उपलब्ध न हो जिसके बाद लोकार्पण करते हुए कार्य शुभारंभ कराया।


वही अध्यक्ष ने बताया कि वार्ड 23 में पशु अस्पताल से प्राथमिक स्कूल तक सीसी रोड निर्माण 15वां वित्त अनटाइड ग्रांट मद से  कराया गया है। नगर पालिका क्षेत्र के विस्तार कार्यक्रम क्षेत्र के भी विकास कार्यों को बजट मिलकर कार्य करने को लेकर संबंधित को अवगत करा दिया गया है जल्द से जल्द सभी विकास कार्यों को कराया जा रहा है।

इस मौके पर अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव,जेई मनीष कुमार, सभासद उषा जैन ,अनवर अली,, धर्मराज जैन, मनोज चौबे, अमित दुबे, अजीत सिंह ,विमलेश कुमार, आकाश रावत सहित आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?