अमित मिश्रा
सदर कोतवाली क्षेत्र के घुआस कला का मामला, मारपीट में हो चुकी है एक व्यक्ति की मौत
नपा अध्यक्ष ने बताया कि तालाब के भीटे हटाया जाएगा अतिक्रमण
सोनभद्र। नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्षा रूबी प्रसाद दलित परिवार को न्याय दिलाने और हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी को सदर कोतवाली पहुंची। जिस पर प्रभारी निरीक्षक द्वारा सम्बंधित मामले में बताया गया कि एक व्यक्ति की मौत के बाद धारा में वृद्धि किया गया है और जल्द ही घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी तथा पीड़ित परिवार से पुलिस की सहानुभूति है।
बताते चले कि रविवार की रात में दो पक्षो में मारपीट हुई थी जिसमे सोमवार को एक व्यक्ति की मौत हो गयी। इस गरीब पीड़ित परिवार पर आरोपियों द्वारा धमकी दिए जाने पर न्याय दिलाने नगर पालिका अध्यक्ष रूपी प्रसाद के साथ दर्जनों ग्रामीण पीड़ित परिवार के साथ सदर कोतवाली पहुंचे जहां थाना प्रभारी सत्येंद्र राय से वार्ता करते हुए पीड़ित परिवार को जल्द ही न्याय दिलाने व फर्जी मुकदमे में ना फसाने की बात कही।
नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि कुछ दिन पूर्व घुआस कला गांव में दो पक्षों में विवाद हुआ था जिसमें एक पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है वहीं उसकी पत्नी गंभीर अवस्था में अस्पताल में दवा इलाज चलाया जा रहा है जिसके खिलाफ परिजनों पर पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमे में फसाने का मामला सामने आया था जिसको लेकर पीड़ित परिवार के साथ कोतवाली पहुंचकर संबंधित थाना प्रभारी से वार्ता की गई और फर्जी ना फसने मामले में थाना प्रभारी द्वारा आश्वासन दिलाया गया कि कोई भी मामला फर्जी नहीं दर्ज कराया जाएगा जो सही है उसी तरीके से कर होंगे दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी आश्वासन के साथ मामला शांत हुआ इसके उपरांत नपा अध्यक्ष ने बताया कि गांव के तालाब के बेटे पर अवैध अतिक्रमण को लेकर हुए विवाद जिसमें नगर पालिका प्रशासन द्वारा बुधवार को अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाएगा जिससे कि भविष्य में किसी प्रकार से इस तरह की घटना पुर्नवृत्ति ना हो सके।
नगर पालिका अध्यक्ष के साथ वार्ड 9 के सभासद , उरमौरा वार्ड के सभासद अनवर अली मौजूद थे।







