एम.एस.डी.एकेडमी नें मनाया गया वार्षिकोत्सव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम नाटक कहानी का भी आयोजन


बभनी। विकास खण्ड बभनी के मां सावित्री देवी शिक्षण संस्थान में प्रत्येक वर्ष की भांति वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस आयोजन में बच्चों ने अपबभनी नी प्रतिभा सांस्कृतिक कार्यक्रम, कहानी,नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया।

रविवार को मां सावित्री देवी शिक्षण संस्थान द्वारा विद्यालय के प्रांगण में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ व्यास चन्द विश्वकर्मा के द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया अतिथियों के रूप में उपस्थित शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अफज़ल अहमद कार्यक्रम के संरक्षक सुरेन्द्र गुप्ता ,शकीर अख्तर द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस के बाद कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत समारोह कार्यक्रम किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के बच्चों द्वारा तैयार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इस आयोजन में नाटक, कहानी, कविता सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी जरूरी होता है जिससे बच्चों का चहुंमुखी विकास होता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शिक्षा से जुड़ा एक पहलू है। जिससे बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। कार्यक्रम के संरक्षक विद्यालय के डायरेक्टर प्रेमचन्द गुप्ता तथा व्यवस्थापक अखिलेश गुप्ता कार्यक्रम आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार रहे इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश कुमार के द्वारा किया गया तथा संचालन सुषमा मैडम द्वारा किया गया। कार्यक्रम के निर्णायक की मोहम्मद आरिफ व राजेश कुमार के द्वारा किया गया।भूमिका दौरान जनता शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ0 अमरदेव पाण्डेय, दक्षिणांचल इण्टर कॉलेज के प्रबंधक श्रृशीकेश पाण्डेय, होली लाईट विद्यालय के प्रबंधक श्याम पाण्डेय, अमेरिकन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक उत्तम गुप्ता सुर्यकांत, डॉ0 हीरालाल, शंशाक सिंह, मसूद अहमद, सुरेन्द्र कुमार।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?