सड़क, मोबाइल नेटवर्क की जन शिकायतो को जल्द दूर करने का सांसद ने दिया आश्वासन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

सांसद ने बागेसोती में जन चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं


ग्रामवासियों ने सड़क, टावर व विकास कार्यों से जुड़ी शिकायतें रखी

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। विकास खण्ड के बागेसोती गांव में समाजवादी पार्टी द्वारा जन चौपाल का आयोजन किया गया,जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सांसद छोटेलाल खरवार ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान ग्रामवासियों ने विशेष रूप से नगर घाट से डुमर तक की सड़क की जर्जर स्थिति, मोबाइल नेटवर्क के लिए टावर की कमी, तथा गांव में विकास कार्यों की धीमी गति से जुड़ी शिकायतें रखीं।

सांसद छोटेलाल खरवार ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों से बात कर जल्द ही समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा गांव-गांव तक विकास पहुँचाने की है, और जन चौपाल का उद्देश्य जनता की वास्तविक परेशानियों को समझना और उनका समाधान करना है।

इस दौरान सांसद ने क्षेत्र के विकास के लिए जनता से सुझाव भी आमंत्रित किए तथा अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क, बिजली और संचार से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।


ग्रामीणों ने सांसद के इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि जन चौपाल जैसी बैठकें जनता और प्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद स्थापित करती हैं और इससे क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी आती है।


इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल, जोन प्रभारी रामलगन यादव (कचनरवा), सेक्टर प्रभारी परसिंह गोड़ (कुड़वा), ब्लॉक अध्यक्ष संतोष पासवान, तथा सेक्टर प्रभारी ओमप्रकाश यादव (कचनरवा) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?