भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल का कल सोनभद्र आगमन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता अमित मिश्रा सोनभद्र

तीन सत्रों में करेंगे बैठकें, संगठन सुदृढ़ीकरण पर होगी रणनीतिक चर्चा

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल जी का जनपद सोनभद्र में कल दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को एक दिवसीय आगमन प्रस्तावित है। अपने दौरे के दौरान वे तीन अलग-अलग सत्रों में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठकों को संबोधित करेंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले सत्र की बैठक प्रातः 11:00 बजे चुर्क स्थित विलास वैंक्वेट में होगी, जिसमें जिले के सभी शक्ति केंद्र संयोजक और मंडल अध्यक्ष भाग लेंगे।

दूसरे सत्र में दोपहर 12:00 बजे होटल सवेरा, रॉबर्ट्सगंज में रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक होगी।

तीसरे सत्र का आयोजन दोपहर 1:00 बजे सोन पैलेस चंडी होटल में किया जाएगा, जहाँ धर्मपाल जी अनुसूचित जाति एवं जनजाति युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों ने धर्मपाल जी के आगमन की तैयारियाँ पूर्ण कर ली हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?