नाबालिग बेटी को खोज रही मां, एक माह से पुलिस से लगा रही न्याय की गुहार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

एक माह पूर्व गांव का ही युवक नाबालिक लड़की को लेकर फरार है, नही हो रही सुनवाई

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में एक माँ अपनी बेटी को खोजने के लिए पुलिस अधिकारियों के चौखट पर मत्था टेका लेकिन उसे अभी तक न्याय की कोई उम्मीद मिलती नही दिख रही है। बेटी को खोज रही विधवा मां के बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को गांव का ही एक युवक एक महीने पूर्व लेकर भाग गया। जिसकी शिकायत रायपुर थाना पुलिस से किया लेकिन अभी तक उसका कोई पता नही चल सका है, अब वह  बेटी की चिंता में वह बीमार चल रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सिकरवार गांव में एक युवक द्वारा नाबालिक लडकी को लेकर फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। शासन प्रशासन से अपनी नाबालिग बेटी को ढूंढने की गुहार लगाती हुई विधवा मां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकरवार गांव में एक युवक एक माह पूर्व गांव की ही एक नाबालिक लडकी को लेकर फरार हो गया है अपने लड़की के सुरक्षित वापसी और उसके भविष्य की चिंता में विधवा मां पुलिस थाना और एसपी ऑफिस के चक्कर काट रही है लेकिन अभी तक उसके बेटी को खोजने में पुलिस नाकाम रही है।


बता दें कि लड़की के पिता की मृत्यु हो चुकी है विधवा मां की एक मात्र सहारा उसकी बेटी थी उसे भी एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया जिससे महिला काफी चिंतित है न्याय की उम्मीद में है महिला भी बेटी के चिंता में बीमार चल रही है ऊपर से अधिकारियों के ऑफिस के चक्कर काट रही है महिला और उसके परिजनों का कहना है कि बीवी साजिश के तहत हमारी लड़की को भगाया गया है लड़का आज भी अपने परिवार के संपर्क है अगर पुलिस लड़के के परिजनों से कड़ाई से पूछताछ करे तो सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।


लड़की के मां का कहना है कि दो तीन बार पुलिस अधीक्षक के पास जा चुकी हूं हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिलता है विपक्षी दबंग किस्म के लोग है उनकी राजनैतिक पहुंच है इस लिए स्थानीय पुलिस ठीक ढंग से इस मामले को नही देख रही है।

इस सम्बंध में थाना प्रभारी रायपुर रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि दबिश दी जा रही गिरफ्तारी बहुत जल्द होगी, इसमें जो भी होगा उसको छोड़ा नहीं जाएगा।

Leave a Comment

1210
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?