बिजली बिल राहत योजना का उपभोक्ता उठाये लाभ, विद्युत विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बकायेदारों को बिल जमा करने को कहा, ब्याज में मिलेगी छूट

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय विद्युत उपखंड बभनी में उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी योजनाओं और सुविधाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक रैली निकाली। इस रैली का मुख्य उद्देश्य बकाया बिजली बिलों पर मिलने वाली छूट और अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी देना था।

अवर अभियंता महेश ने इस उपभोक्ता जागरूकता रैली का नेतृत्व किया। विद्युत कर्मियों ने बभनी मोड़,बभनी बाजार, परसाटोला, आसनडीह,पिपराखाड़, घघरी,सागोबाध ,घघरा,अहीरबुडवां भ्रमण करते हुए लोगों को महत्वपूर्ण संदेश दिया।


रैली के दौरान बकाया बिजली बिल जमा करने पर मिल रही छूट, समय पर बिल भुगतान, अनधिकृत कनेक्शन न लेने और सुरक्षित विद्युत उपयोग जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि विभाग उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए कई योजनाएं चला रहा है, जिनका लाभ समय पर बिल जमा कर उपभोक्ता आसानी से उठा सकते हैं।

विद्युत विभाग के अवर अभियंता ने बताया कि शासन द्वारा बिजली बकायेदारों के लिए ‘एकमुश्त समाधान योजना 2025-26’ चलाई जा रही है। इस योजना के तहत मूलधन में 25% और सम्पूर्ण ब्याज माफी का प्रावधान है। यह योजना जल्दी आयें ज्यादा लाभ पाये के सिद्धांत पर आधारित है। एक कि.वा. एवं 2 कि.वा. के समस्त घरेलू एवं 1 कि. वा. के वाणिज्यिक श्रेणी के उपभोक्ताओं जिनका अन्तिम भुगतान 31 मार्च  के पूर्व हुआ है या जिनका भुगतान कभी नहीं हुआ है, के विलम्बित भुगतान अधिभार में शत प्रतिशत छूट के साथ मूलधन में भी भारी छूट मिलेगा।

प्रथम चरण 01दिसम्बर से प्रारम्भ हो रहा है इस योजना के प्रति विद्युत कनेक्शन धारकों को जागरूक करने के लिए पूरे जिले के विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों के कर्मचारी और अधिकारी जनता के बीच रैलियां निकाल रहे हैं। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुविधा प्रदान करना और सरकार के राजस्व में वृद्धि करना है।

इस जागरूकता रैली में अवर अभियंता महेश कुमार, प्रमोद जायसवाल, अशोक कुशवाहा, बलिन्दर सिंह,शिव शंकर, रामनरायण, अनिल, संजय, उदय, भोला, अवधेश, प्रेम आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?