मोबाइल विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, फांसी लगाकर जान देने चली विवाहिता… डायल 112 पुलिस ने खिड़की तोड़ बचाई जिंदगी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

चोपन (सोनभद्र) ।  जिले के चोपन थाना क्षेत्र में देर रात पति-पत्नी के बीच मोबाइल चलाने को लेकर हुआ विवाद उस समय भयावह मोड़ पर पहुंच गया, जब एक विवाहिता ने कमरे में बंद होकर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, रामकिशन मॉल के पीछे स्थित कॉलोनी में रात करीब 02:33 बजे डायल 112 पीआरबी को सूचना मिली कि एक महिला कमरे में बंद होकर आत्महत्या करने जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई और पीआरबी टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

हेड कांस्टेबल नागेंद्र पटेल और कांस्टेबल सुनील कुमार ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन अंदर से बंद लोहे का दरवाजा नहीं खुल सका। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए खिड़की तोड़कर कमरे में प्रवेश किया।

कमरे के अंदर विवाहिता दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकी मिली। पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और सीपीआर देकर उसकी सांसें वापस लाने में सफलता हासिल की। इसके बाद गंभीर हालत में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस की बहादुरी, तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की जमकर सराहना की। समय रहते पुलिस की सूझबूझ से एक परिवार उजड़ने से बच गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?